Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत को फिर मिले दो दर्जा राज्य मंत्री रोहित बिष्ट व मनोज कालाकोटी को मिली जिम्मेदारी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 4, 2026

चंपावत को फिर मिले दो दर्जा राज्य मंत्री रोहित बिष्ट व मनोज कालाकोटी को मिली जिम्मेदारी।

धामी सरकार एक बार फिर मेहरबान हुई है। धामी सरकार के द्वारा एक बार फिर से भाजपा कार्यकर्ताओं को लाल बत्ती दी गई है। इस बार भी चंपावत जिले को दो नए दर्जा राज्य मंत्री मिले। जिनमें चंपावत के भाजपा नेता व दो बार के सभासद रोहित बिष्ट को कुमाऊं मंडल विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक के पद की जिम्मेदारी दी गई है। तो वही बनबसा के भाजपा नेता मनोज कलाकोटी को उत्तराखंड अनुसूचित आयोग उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। दर्जा राज्य मंत्री बनने पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहित बिष्ट व मनोज कलाकोटी को शुभकामनाएं दी है। अब चंपावत जिले में दर्ज राज्य मंत्रियों की कुल संख्या 5 हो चुकी है।

जरूरी खबरें