Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: चंपावत :टनकपुर/बनबसा में मुख्यमंत्री धामी का रोड शो जनता से मांगा आशीर्वाद 

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 13, 2024
टनकपुर में मुख्यमंत्री धामी का रोड शो जनता से मांगा आशीर्वाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार की देर शाम अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के सीमांत टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में रोड शो निकालकर अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी जनता को संबोधित करते हुए भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम जनता को दी और अपने काम के भरोसे जनता से उनका आशीर्वाद और समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान सभी को मोदी जी की ओर से राम-राम प्रणाम भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड से विशेष लगाव रखते हैं जिसके चलते राज्य के विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रहती है आने वाले समय में टनकपुर क्षेत्र को और भी विकसित किया जाएगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा टनकपुर से होकर गुजरेगी। ऐसे में क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे जिसका लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा। इस विकास के लिए आपका आशीर्वाद और समर्थन बहुत जरूरी है हमें पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा की बहुमत के साथ विजय हो रही है।      

जरूरी खबरें