Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

लोहाघाट:लीसा डिपो में पलटा मुर्गियों से भरा वाहन चालक व पत्नी चोटिल कई मुर्गियों की मौत।

रुड़की:यूसीसी लागू होने के बाद देश में हलाल पर पहला मुकदमा दर्ज पति समेत नौ के खिलाफ मामला दर्ज

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: सीएम धामी पहुंचे अपनी विधानसभा चंपावत, सादगी से हुआ एक साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन,उड़ीसा ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों को सीएम ने दी शोक संवेदना

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 3, 2023
मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने चंपावत विधायक के तौर पर एक वर्ष पूर्ण होने पर अपने भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन अपनी विधानसभा चंपावत पहुंचे जहा सर्किट हाउस हेलीपैड मे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना को बहुत ही दुखद और कष्टकारी बताते हुए चंपावत में अपने विधानसभा चुनाव की जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले रोड शो व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को निरस्त कर दिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में हताहत यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक करते हुए दो मिनट का मौन रखात था घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने चंपावत के प्रसिद्ध गोलू देवता के मंदिर में जाकर दर्शन किए और पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया मुख्यमंत्री ने चंपावत के विकास के लिए 50 करोड़ 54 लाख की 42 योजनाओं का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया साथ ही आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना इस दौरान मुख्यमंत्री ने चंपावत में श्रमिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ भी किया जिससे स्थानीय लोगों को आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो सके वही कार्यक्रम स्थल पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा मानसखंड माला मिशन के तहत सभी मंदिरों को जोड़ा जा रहा है साहसिक पर्यटन तथा खेलों को बढ़ावा देकर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है जनपद चंपावत में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बीएसएनएल की ओर से पूरे जनपद में 35 मोबाइल टावर लगाया जा रहे हैं जिससे जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों तक नेट कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी चंपावत जनपद को पूरे प्रदेश में श्रेष्ठ जनपद बनाने तक हम नहीं रुकने वाले हैं आप देखेंगे कि कुछ दिनों बाद ही जब विकास योजनाएं धरातल पर उतरना शुरू होंगी तो जनपद का स्वरूप ही बदल चुका होगा चंपावत के विकास के लिए चंपावत में जल्द ही आधुनिक मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा नगर क्षेत्र में सीवर लाइन का काम करवाया जाएगा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों को 10 किलोमीटर तक अतिरिक्त सड़कें बनाकर हाईवे से जोड़ा जाएगा चंपावत और नैनीताल को जोड़ने वाले मार्ग पर जल्द ही डामरीकरण कार्य शुरू होगा साथ ही लोहाघाट के पाटी विकासखंड मैं मोटर मार्ग का निर्माण तथा लोहाघाट में कोली ढेक झील से लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं की घोषणा करी मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री ने सबसे पहले तो उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुर्घटना में हताहत हुए लोगों एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाया वहीं चंपावत के विकास के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास एक अनवरत रूप से चलने वाली प्रक्रिया है जिन योजनाओं का हमने आज प्रारंभ किया है जल्द ही उनका हम लोकार्पण भी करेंगे जनपद चंपावत एक सीमांत क्षेत्र है यहां विकास की काफी जरूरत है जिले के विकास के लिए बनाई गई योजनाओं को आप जल्द ही मूर्त रूप में आता देखेंगे माननीय मोदी जी के नेतृत्व में हम विकास के लक्ष्य को ही ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं और हमारी सरकार भी इसी लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है जल्द ही इसके रिजल्ट के रूप में आप मानस खंड कॉरिडोर को मूर्त रूप लेता देखेंगे। वही सीए धामी ने अपने चंपावत के विधायक के तौर पर एक साल का शानदार कार्यकाल पूर्ण होने पर चंपावत की जनता को धन्यवाद दिया तथा हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखने को कहा इस दौरान महिलाओं व युवाओं की मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी खींचने को लेकर होड़ मची रही इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सीएम धामी को अपनी अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया वही सीएम धामी अपने प्रोटोकॉल को तोड़ जनता से मिले

जरूरी खबरें