Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: चम्पावत:खेतीखान में सांसद अजय टम्टा के विरोध मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान विकास किया होता तो नहीं होता विरोध

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 15, 2024
खेतीखान में सांसद अजय टम्टा के विरोध मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान विकास किया होता तो नहीं होता विरोध खेतीखान क्षेत्र में सांसद अजय टम्टा के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर चंपावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन कठायत का बड़ा बयान सामने आया है कठायत ने कहा अगर सांसद अजय टम्टा ने विकास कार्य किए होते तो विरोध नहीं होता उन्होंने कहा अगर सांसद ने गोशनी गांव को गोद लेने के बाद 40 विकास कार्य किए हैं तो उन्हें सार्वजनिक कर बताने में क्या हर्ज है उन्होंने कहा क्षेत्र में कोई विकास कार्य सांसद के द्वारा नहीं किए गए हैं जिस कारण ग्रामीण विरोध कर रहे हैं मालूम हो भाजपा ने इसे कांग्रेस का विरोध बताया था जिसके बाद जिला अध्यक्ष कठायत ने यह बयान जारी किया है उन्होंने कहा सांसद के द्वारा चंपावत जिले में कहीं भी कोई विकास कार्य नहीं किए गए हैं जिस कारण लोग जगह-जगह उनका विरोध कर रहे हैं तथा चुनाव बहिष्कार की तक धमकी दे रहे हैं उन्होंने कहा इस बार सांसद को चंपावत जिले से मुंह की खानी पड़ेगी

जरूरी खबरें