Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

: लोहाघाट:लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक भाजपा को बताया जुमलेबाज

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 3, 2024
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक भाजपा को बताया जुमलेबाज 19 अप्रैल को प्रदेश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर चंपावत जिले में कांग्रेस ने तैयारिया तेज कर दी है बुधवार को चंपावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने लोहाघाट के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियो की बैठक ली उन्होंने समस्त कांग्रेस पदाधिकारियो को लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए उन्होंने समस्त पदाधिकारियो को उनकी जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा सभी कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर-घर जाकर भाजपा की जन विरोधी नीति व कांग्रेस की रीति नीति के बारे में बताएं उन्होने भाजपा को जुमले की सरकार करार देते हुए कहा आज देश की जनता महंगाई तथा युवा बेरोजगारी से त्रस्त है तथा प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं जिसके चलते उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट कांग्रेस की झोली में आएंगी तथा देश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा पर आरोप लगाते हुए कहा अजय टम्टा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में कोई भी कार्य नहीं किए जनता उनकी शक्ल तक देखने के लिए तरस गई उनके गोद लिए गांवो के हाल बेहाल है इस बार अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अजय टम्टा हार का सामना करने जा रहे हैं उन्होंने कहा जल्द कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा लोहाघाट व चंपावत विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा जनता के बीच जाएंगे उन्होंने भाजपा के 400 पार के नारे को जुमला बताया उन्होंने कहा भाजपा गठबंधन की 200 से भी कम सीटे आएंगी और कांग्रेस गठबंधन देश में सरकार बनाएगा जनता को जुमले की सरकार तथा महंगाई व बेरोजगारी की मार से मुक्त करेगा बैठक में कांग्रेस नगर अध्यक्ष नवीन जोशी, बृजेश मेहरा, महेंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह ,गोपाल कनौजिया ,डॉक्टर महेश ढेक ,विधायक प्रतिनिधि चंदन सिंह बोहरा ,लोकेश पांडे, कैलाश मेहरा आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें