Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

: लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड अभियान चलाकर पीएम मोदी से किए कई सवाल

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 11, 2023
कांग्रेस ने पोस्ट कार्ड अभियान में पीएम से कई सवाल किए लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने और भाजपा शासन में हुए अडानी घोटाले को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कांग्रेस ने पोस्ट कार्ड के जरिए कई सवाल प्रधानमंत्री से किए। मंगलवार को लोनिवि विश्राम गृह में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश माहरा की अध्यक्षता और शैलेन्द्र राय के संचालन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने और अडानी समूह की फर्जी कम्पनियों में 20 हजार करोड़ के महाघोटाले को लेकर विरोध किया। उन्होंने म्यूट तंत्र के खिलाफ भाजपा की तानाशाह सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पोस्ट कार्ड अभियान का शुभारंभ कर पीएम मोदी से कई सवाल किए। जिसमें अडानी के महाघोटाले पर अब तक जेपीसी का गठन न करना, अडानी की फर्जी कम्पनियों में रुपया 20 हजार करोड़ किसके हैं, पिछले 45 वर्षों में पहली बार इन नौ वर्षों में बेरोजगारी दर अपने चरम सीमा पर क्यों आई है, देश के युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के वायदे के सापेक्ष अब तक नौ वर्षों में 18 करोड़ रोजगार क्यों नहीं दिए आदि कई सवाल पूछे। कार्यकर्ताओं ने कहा पोस्ट कार्ड अभियान देश व्यापी चलाया गया है। जिसमें कांग्रेस के साथ जनता भी जुड़ी है। इस मौके पर कांग्रेस पूर्व प्रदेश उपाध्याक्ष भगीरथ भट्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला माहरा, शैलेन्द्र राय, नवीन जोशी,सुमन महरा, सरोज बिष्ट, बलवंत महरा, गोपाल कनौजिया, पुष्पा, संजय, नीरज, किशोर, प्रकाश आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें