Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

: धामीसरकार में लालबत्ती बटने में हो रही देरी से ,चंपावत जिले में लाल बत्ती के दावेदारों की बड़ी बेचैनी

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 7, 2023
  प्रदेश में धामी सरकार को बने हुए एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक प्रदेश में भाजपा नेताओं को दायित्व नहीं बांटे गए जिस कारण चंपावत जिले में भी लाल बत्ती के सपने सजोए हुए भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है दायित्व धारियों की लिस्ट निकलने की आस में नेताजी पलके बिछाए बैठे हुए हैं कब दायित्वधारियों की लिस्ट निकले और उनका नाम उस लिस्ट में सबसे ऊपर हो कई नेताजी तो देहरादून से लेकर दिल्ली तक की दौड़ लगा चुके हैं अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा  धामी सरकार में लाल बत्ती कब बटेगी और नेताओं की बेचैनी खत्म होगी वही किसी ने सोशल मीडिया में दायित्व धारियों की झूठी लिस्ट डालकर नेताजी की धड़कनें बढ़ा दी हालांकि भाजपा हाईकमान ने इस लिस्ट को झूठी होने की घोषणा कर दी है वही चंपावत जिले में भी कई नेताजी लाल बत्ती मिलने के सपने देख रहे हैं पर एक मुहावरा याद आता है एक अनार सौ बीमार वही बीच-बीच मैं लाल बत्ती बटने की चर्चाएं जोर पकड़ लेती हैं जिससे नेताजी की धड़कन और तेज हो जाती हैं लेकिन फिर सुनसानी छा जाती है वही जनता भी लाल बत्ती मिलने के दावेदारों की लिस्ट बना चुकी है जिसमें बीच-बीच में चौराहों मे चर्चाएं जोर पकड़ लेती है कि बत्ती किस नेता जी को मिलेगी फिर शांति छा जाती है अब यह तो वक्त ही बताएगा लाल बत्ती किस नेता जी के भाग्य में है

जरूरी खबरें