Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मुद्दे व नेता विहीन है विपक्ष सीएम धामी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की बनेगी सरकार: हेमा जोशी

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 13, 2026

मुद्दे व नेता विहीन है विपक्ष सीएम धामी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की बनेगी सरकार: हेमा जोशी

विपक्ष के पास नहीं है कोई मुद्दा सरकार पर लगा रहे हैं अनर्गल आरोप।

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद आज सोमवार को पहली बार जिले के लोहाघाट पहुंची दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी ने प्रेस वार्ता में विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा विपक्षी पार्टी के पास न तो कोई मुद्दा है ना कोई लीडर जिस कारण वह भाजपा सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे है। सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे हैं कार्यों व योजनाओं में जबरन मीन मेख निकालकर सरकार की छवि खराब करने का प्रयास विपक्ष के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा आज उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश का अग्रणी राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है ।धामी सरकार के द्वारा एक से बढ़कर एक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है पर यह विपक्षी दलों को पसंद नहीं आ रहा है। दर्जा मंत्री हेमा जोशी ने कहा धामी सरकार में प्रदेश में पर्यटन व कृषि बागवानी को बढ़ावा देना हो चाहे युवाओं को रोजगार सरकार काफी तेजी से कार्य कर रही है ।उन्होंने कहा अपने 4 साल के कार्यकाल में सीएम धामी के द्वारा लव जिहाद, लैंड जिहाद, सख्त नकल कानून जैसे कई कानून बनाकर अपराधियों को जेल भेजा गया है महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश आज ऊंचाई की नई बुलंदियों को छू रहा है जो विपक्षी पार्टियों को हजम नहीं हो पा रहा है। कहा प्रदेश मेंशिक्षा,चिकित्सा ,सड़क, कृषि बागवानी सहित कई मामलों में प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा 2027 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा लगातार देवतुल्य जनता के सहयोग से लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है कहां मुख्यमंत्री उत्तराखंड में ही नहीं पूरे देश में लोकप्रिय होते जा रहे हैं बंगाल में भी उनका जादू चल चुका है। उन्होंने कहा आज विपक्ष दूर-दूर तक नजर नहीं आता है।

कहा नेता विहीन विपक्ष के पास सिर्फ एक मुद्दा बचा है सरकार के बेहतर कार्यों की आलोचना करना। उन्होंने कहा भाजपा वह पार्टी है जो अपने जमीनी कार्यकर्ता को भी उतना ही सम्मान देती है जितना शीर्ष पर बैठे नेता को जिसका उदाहरण में खुद हूं। कहां चंपावत जिले की जनता काफी खुश नसीब है क्योंकि मुख्यमंत्री धामी चंपावत के विधायक है। कहा मुख्यमंत्री चंपावत विधानसभा के साथ-साथ बगल की विधानसभा लोहाघाट में भी लगातार विकास करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा पार्टी ने मुझे जो सम्मान दिया उसके लिए में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पार्टी हाई कमान को धन्यवाद देती हूं।

जरूरी खबरें