Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: रुद्रपुर :संसद में महिला आरक्षण बिल पेश होने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न , महिलाओं ने मिठाइयां बाट कर किया खुशी का इजहार

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 20, 2023
  संसद में महिला आरक्षण बिल पेश होने पर रुद्रपुर मे भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने गंगापुर रोड दक्ष चौक पर जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान तिरंगा भी लहराया गया । भाजपाईयों ने महिला बिल पेश होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पेश करके मोदी सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद विधानसभा की 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसके अलावा लोकसभा में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कदम है जो राजनीति में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और उनकी आवाज बुलंद हो सकेगी न सिर्फ आवाज बुलंद होगी बल्कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे विधानसभा और लोकसभा में मजबूती से भी उठ सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से देश की संसद और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। पिछले लंबे समय से महिला आरक्षण बिल लंबित था अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला आरक्षण बिल पास हो जाने के बाद अब उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों में से दो महिलाओं पर महिलाओं को टिकट दिए जाएंगे और 70 विधानसभा सीटों में से 23 महिला विधायक होगी जिससे उत्तराखंड में भी महिलाएं राजनीतिक तौर पर मजबूत होगी। विकास शर्मा ने कहा कि तीन तलाक कानून के बाद सरकार ने एक बार फिर महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया है। इस बिल के बाद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। महिलाओं को उनका अधिकार मिल सकेगा। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा होगी। इस अवसर पर इस अवसर पर स्वाति शर्मा, शालिनी बोरा, माही सकलानी, रश्मि रस्तौगी, दीपा राय, चन्द्रकला राय आदि समेत कई लोग मोजूद थे।

जरूरी खबरें