Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

:  बाराकोट:38 वें राष्ट्रीय खेलों का प्रतीक चिन्ह शुभंकर “मौली” एवं खेल मसाल के बाराकोट पहुंचने पर लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच ने किया नगाड़ों से जोरदार स्वागत 

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 31, 2024
38 वें राष्ट्रीय खेलों का प्रतीक चिन्ह शुभंकर “मौली” एवं खेल मसाल के बाराकोट पहुंचने पर लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच ने किया नगाड़ों से जोरदार स्वागत 38 वे राष्ट्रीय खेलों के प्रतीक चिन्ह शुभंकर मौली एवं खेल मसाल के बाराकोट पहुंचने पर लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच ने नगाड़े बजा कर जोरदार स्वागत किया गया, लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने कहा कि यह हम सबके लिए बड़े गौरव की बात है कि इस वर्ष उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी युवाओं से वर्तमान समाज में व्याप्त अनेक बुराइयों एवं नशे से दूर रहते हुए अपनी ऊर्जा को खेलों में लगाने का आवाहन किया है। बाराकोट में छतरी तिराहे पर शुभंकर मौली एवं खेल मसाल के साथ बाराकोट स्टेशन बाजार तक लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शुभंकर मौली को देखकर क्षेत्रीय बच्चे अत्यधिक उत्साहित थे उन्होंने मौली के साथ खूब फोटो खिंचवाई। नगेंद्र जोशी ने कहा कि यह प्रतीक चिन्ह उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल से प्रेरित होकर चयनित किया गया है, यह क्षेत्र की विशिष्टता का प्रतीक है और युवा एथलीटों को ऊंचे लक्ष्य रखने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता, प्रदीप सिंह ढेक, रमेश चंद्र जोशी, दुर्गेश जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, योगेश जोशी, नमन जोशी, रजत वर्मा, उमेश जोशी, सचिन अधिकारी, नितिन बिष्ट, आरव कुमार, भावेश जोशी,मोहित जोशी, मदन वर्मा उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें