Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट की आरती अधिकारी एवं आशीष गिरी को मिला स्वर्ण पदक 

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 17, 2024
पीजी कॉलेज लोहाघाट की आरती अधिकारी एवं आशीष गिरी को मिला स्वर्ण पदक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ कैंपस में आयोजित छह दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गो में स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीत कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य संगीता गुप्ता एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया l महिला वर्ग प्रतियोगिता में खिलाड़ी आरती अधिकारी ने गोला प्रक्षेप में कांस्य पदक और तार गोला प्रक्षेप में स्वर्ण पदक हासिल किया और पुरुष वर्ग में खिलाड़ी आशीष गिरी ने भाला प्रक्षेप में स्वर्ण पदक हासिल किया l इस अवसर पर महाविद्यालय मे क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रुचिर जोशी टीम मैनेजर, डॉ. सोनली कार्तिक,  रमेश चंद्र भट्ट, श्रीमती मीना मेहता और टीम कोच  उमेश पुनेठा उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें