Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट:जय ढेरनाथ बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन बनी बाणासुर 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 27, 2025
जय ढेरनाथ बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन बनी बाणासुर लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के टाड़ स्टेडियम में चल रही जय ढेरनाथ बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बाणासुर राजपूत "बनाम" राज (11) के बीच खेला गया । राज (11) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया फाइनल मुकाबले का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी द्वारा किया गया । राज( 11) की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में सभी विकेट खोकर 88 रन का लक्ष्य रखा । लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाणासुर राजपूत की टीम ने मात्र 7 ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त कर ट्राफी पर अपना कब्जा जमा कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया और वही मैच का समापन ब्लॉक प्रशासक प्रतिनिधि महेंद्र ढेक और शिवम फर्त्याल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा आयोजन समिति की सराहना की आयोजन समिति के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया आयोजन समिति के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को नकद धनराशि तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया गया वहीं दर्शकों ने फाइनल मुकाबले  का भरपूर आनंद उठाया आयोजन समिति में अशोक फर्त्याल , राजू फर्त्याल, सुरेन्द्र ढेक , रोहन सिंह बिष्ट , अजय फर्त्याल , नवीन फर्त्याल, रोहित फर्त्याल , वीरेंद्र ढेक , आदि लोगो द्वारा अपना अमूल्य सहयोग दिया गया ।

जरूरी खबरें