Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:एलीट चिल्ड्रन एकेडमी के 2 होनहारों का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयन

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 11, 2025

एलीट चिल्ड्रन एकेडमी के 2 होनहारों का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयन बाराकोट की एलीट चिल्ड्रन एकेडमी के दो होनहारों आदित्य जोशी एवं अभय अधिकारी का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हेतु चयन पर विद्यालय परिवार द्वारा खुशी व्यक्त की गई।लोहाघाट में आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट के दो होनहारों आदित्य जोशी एवं अभय अधिकारी का राज्य स्तरीय कबड्डी एवं ऊंची कूद प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर छात्रों का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया।विद्यालय के प्रबंधक राजू गड़कोटी ने बताया कि विद्यालय सदैव ही नौनीहालों के विकास के लिए संकल्पित और वचनबद्ध रहते हुए नौनिहालों के विकास के लिए कार्य कर रहा है, विद्यालय के स्थापना का उद्देश्य ही कि ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे नौनिहालों को शहरी क्षेत्र की भांति शैक्षिक परिवेश और ज्ञान उपलब्ध कराया जा सके, इस हेतु विद्यालय के विद्वान शिक्षक पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हुए नौनीहालों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ नवाचार से रूबरू कराते हुए उनके विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।इस दौरान सूरज राय, शिवानी बोरा नवल जोशी,रजनीश जोशी, रेनू सुतेड़ी, बबीता अधिकारी, वर्षा जोशी,पवन कुमार, गीता अधिकारी,गीतांजलि कोठारी, मनीषा मिश्रा, दीक्षा जोशी , शिवानी आदि उपस्थित रहे

जरूरी खबरें