Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:बाल दिवस पर जीआईसी चोमेल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 14, 2025

बाल दिवस पर जीआईसी चोमेल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।आज 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र चम्पावत द्वारा बाराकोट ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज चोमैल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सोनी चोधरी द्वितीय स्थान कंचना महर तृतीय स्थान रवीना ने प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान रोहन सिंह द्वितीय स्थान पंकज तृतीय स्थान पारस विष्ट रहे। लम्बी कूद बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सोनी द्वितीय स्थान दीपा तृतीय स्थान कंचना और लम्बी कूद बालक वर्ग में प्रथम स्थान सागर द्वितीय स्थान गौरव तृतीय स्थान। आदित्य और खो खो बालिका वर्ग में प्रथम टीम वल्सो द्वितीय टीम चौमेल और रस्साकसी बालक वर्ग में प्रथम टीम चोमैल द्वितीय टीम वल्सो की रही ।जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज चोमैल के एन सी सीअध्यापक जितेन्द्र राय , मनोज शर्मा, जीवन बोहरा, नीरज महर , एवं अध्यापिका श्रीमती प्रेमवधा चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द सिंह अधिकारी एवं उनके सहयोगी मनोज सिंह ने अपना योगदान दिया सभी प्रतिभागियों ने उत्साहित होकर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की आयोजक नेहरू युवा केंद्र की स्वयं सेविका रेखा जोशी के द्वारा सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें