Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कुमाऊं प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का पूर्व सीएमभगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 17, 2026

कुमाऊं प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का पूर्व सीएमभगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ

कुमाऊं की छ टीमें कर रही हैं प्रतिभाग। विजेता को 6 लाख तथा उपविजेता को 3 लाख की धनराशि

उद्घाटन मुकाबले में उधम सिंह नगर ने पिथौरागढ़ को दी मात

स्व0 दीवान सिंह लड़वाल स्टेडियम में फुटबॉल का महाकुंभ चंपावत। फुटबॉल की कुमाऊं प्रीमियर लीग के आयोजन का जोश इस बार चम्पावत जिले के युवाओं को भी देखने को मिल रहा है। सीजन 2 के लीग का शुभारंभ आज मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधिवत रूप से किया । इस प्रतियोगिता में कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया है। जिसमें चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोडा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर की टीमें शामिल हैं। लडवाल फाउंडेशन और स्वत्थान की ओर से प्रायोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग 2026 का पहला मैच पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर के मध्य खेला गया रोमांचक मुकाबले में उधम सिंह नगर की टीम ने पिथौरागढ़ को हराया। लडवाल फाउंडेशन के मुखिया नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि कुमाऊं की सभी 6 टीमें दो-दो मैच चम्पावत में खेलेंगी। लीग के शेष मुकाबले हल्द्वानी में होंगे। बताया कि 17 फरवरी को पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के बीच जबकि दूसरा मैच नैनीताल व बागेश्वर के मध्य, तीसरा चम्पावत व अल्मोड़ा के बीच होगा। 18 फरवरी को पहला मैच बागेश्वर व अल्मोड़ा, दूसरा मैच ऊधमसिंह नगर व नैनीताल और तीसरा मैच चम्पावत व पिथौरागढ़ के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया विजेता टीम को 6 लाख और विजेता को 3 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी ।कहा प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को फुटबॉल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है ।चंपावत जिले में पहली बार कुमाऊं प्रीमियर लीग का आयोजन होने पर क्षेत्रीय फुटबॉलरो व जनता में काफी खुशी देखने को मिली। मैच का आनंद उठाने बड़ी तादात में दर्शक स्टेडियम पहुंचे हुए हैं। प्रतियोगिता में चंपावत स्पोर्ट्स क्लब डॉक्टर महेश ढेक व कई लोगों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

जरूरी खबरें