Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सरस कॉर्बेट महोत्सव में 90 किमी डाउन हिल साइकिल रैली का शुभारंभ आईटीबीपी कमांडेंट ने दिखाई हरी झंडी।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 21, 2026

90 किमी डाउन हिल साइकिल रैली का शुभारंभ आईटीबीपी कमांडेंट ने दिखाई हरी झंडी।

लोहाघाट से टनकपुर 90 कि0मी0का सफर तय करेंगे प्रतिभागी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार की पहल पर आईटीबीपी व जिला प्रशासन का संयुक्त अभियान।

साहसिक खेलों की मची धूम।चंपावत ।सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के तहत आज शनिवार को पर्यटन विभाग के सौजन्य से लोहाघाट से टनकपुर तक डाउनहिल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आईटीबीपी के 15 जवानों सहित पांच स्थानीय युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। रैली को लोहाघाट के छमनिया आइटीबीपी कैंप से आईटीबीपी कमांडेंट संजय कुमार व जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। कमांडेंट ने कहा चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के तहत एडवेंचर खेलो को काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जिसमें स्थानीय युवा बड़ चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। कहा डाउनहिल साइकिल रैली में आईटीबीपी के द्वारा भी पूरा सहयोग दिया गया है तथा आईटीबीपी के 15 जवान इस रैली में शामिल है। कमांडेंट ने कहा जिले में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए आइटीबीपी हर प्रकार का सहयोग करेगी। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहे चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के तहत पर्यटन विभाग के द्वारा रिवर राफ्टिंग , साइकिलिंग, पैरामोटरिंग,एंगलिंग, वर्ड वॉचिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा आज लोहाघाट में डाउन हिल साइकिल रैली का शुभारंभ हुआ जो लोहाघाट से टनकपुर स्टेडियम तक जाएगी ।इसके बाद कल विश्राम के बाद परसों चूका से खिरद्वारी तक ऑफ रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से चंपावत जिला साहसिक एडवेंचर के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। कहा प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में काफी जोश है। बताया खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। छह जगहों पर विश्राम स्थल बनाए गए हैं साथ ही एंबुलेंस व पुलिस की सुरक्षा भी खिलाड़ियों को मुहैया कराई गई है इस दौरान पर्यटन अधिकारी के द्वारा कमांडेंट आइटीबीपी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा, एसीजीडी जितेंद्र रावत, मनमोहन सिंह ,प्रिंस दत्ता ,गौरव कुमार ,एसीएमओ शुभम मोहन ,असरा बैतूल सना ,सूबेदार मेजर दिनेश सिंह बिष्ट, सूबेदार जी0एल0वर्मा वर्मा , आशीष राय सहित हिमबीर अधिकारी, जवान टाटा पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें