Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:चौड़ा राजपुर में श्री राम फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ। खूना बोरा ने जीता उद्घाटन मुकाबला।

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 14, 2025

चौड़ा राजपुर में श्री राम फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ। खूना बोरा ने जीता उद्घाटन मुकाबला।चंपावत जिले की ग्राम पंचायत चौड़ा राजपुरा में आज 14 अक्टूबर को युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने तथा नशे से दूर रखने के उद्देश्य से श्री राम फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि चौड़ा राजपुरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र रावत ने रिबन काट कर किया विशिष्ट अतिथि के रूप में चौड़ा राजपुरा के दुग्ध समिति सचिव जगदीश कलोनी शामिल रहे। दोनों अतिथियों के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को खेल भावना से खेलने तथा नशे से दूर रहने की नसीहत दी गई तथा प्रतियोगिता के आयोजकों को ग्रामीण क्षेत्र से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। आयोजक मंडल के द्वारा दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 13 टीमें प्रतिभाग कर रही है।आज का शानदार मुकाबला खूना फुटबॉल क्लब और सफारी 11 जूप के मध्य खेला गया।जिसमे 6-5 से बढ़त बनाकर खूना फुटबॉल क्लब ने जीत हासिल की दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया मैच देखने के लिए बड़ी तादाद में दर्शक मौजूद रहे।आयोजक मंडल में मनोज बोहरा, त्रिभुवन बोहरा, शंकर राणा,श्याम सिंह रावत,पंकज रावत आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें