Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के ट्रायल प्रारंभ खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 17, 2025

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के ट्रायल प्रारंभ

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चम्पावत जनपद के गौरल चौड़ मैदान में नगर पालिका स्तरीय बालक-बालिका ट्रायल की शुरुआत हो चुकी है। यह ट्रायल कार्यक्रम जिले के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की खोज व चयन हेतु आयोजित किया जा रहे हैं। कुल 12 खेलों के लिए आयोजित ट्रायलों से चयनित खिलाड़ियों को आगे जिला स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट ने बताया ट्रायल प्रक्रिया को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया है जो कि 14 से 17 वर्ष, 17 से 19 वर्ष, 19 से 21 वर्ष, एवं 21 से 23 वर्ष है। प्रत्येक खेल और आयु वर्ग में 3-3 बालकों एवं 2-2 बालिकाओं का चयन किया जायेगा। क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह चयन प्रक्रिया खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार का एक सराहनीय प्रयास है। योजना का उद्देश्य जिले के होनहार खिलाड़ियों को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि ब्लॉक स्तर पर बालक वर्ग के ट्रायल 21 अप्रैल को तथा बालिका वर्ग के ट्रायल 22 अप्रैल को आयोजित होंगे, जबकि जिला स्तरीय ट्रायल 25 अप्रैल से शुरू होंगे।ट्रायल के दौरान वॉलीबॉल खिलाड़ी रोहित पाण्डेय ने योजना के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना ने उनके खेल जीवन में एक निर्णायक भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में इस योजना के अंतर्गत उन्हें ₹24,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे न केवल उन्होंने अपनी खेल किट और न्यूट्रिशन की जरूरतें पूरी कीं, बल्कि राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करने का अवसर मिला।उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यह सहायता उनके लिए संजीवनी साबित हुई, जिसने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और उनके सपनों को उड़ान दी। रोहित के साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि इस योजना ने वास्तव में जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को पहचान और प्लेटफॉर्म देने का काम किया है। उन्होंने आशा जताई कि यह योजना आने वाले समय में और अधिक युवाओं को प्रेरित करेगी और उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। प्रतियोगिता में खेल विभाग के चंद्रशेखर ओली सहित कई लोगों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

जरूरी खबरें