Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: चंपावत:पत्रकार एकादश ने प्रशासन एकादश को पांच विकेट से दी शिकस्त चंद्रबल्लभ ओली की घातक गेंदबाजी और विनोद महरा व पंकज पाठक की उम्दा बल्लेबाजी बनी जीत का आधार

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 1, 2024
पत्रकार एकादश ने प्रशासन एकादश को पांच विकेट से हराया पत्रकार एकादश ने प्रशासन एकादश को शिकस्त दी। यहां गोरलचौड़ मैदान में एक दिसंबर को हुए मैत्री क्रिकेट मुकाबले में पत्रकार एकादश ने गिरीश सिंह बिष्ट की कप्तानी में 5 विकेट से जीत दर्ज की।फिरकी गेंदबाज चंद्रबल्लभ ओली जीत के सूत्रधार रहे। यहां गोरलचौड़ मैदान में हुए मुकाबले में प्रशासन एकादश के कप्तान डीएम नवनीत पांडे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया  प्रशासन एकादश की पूरी टीम 20वें ओवर में महज 86 रन पर सिमट गई। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज शाह ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। मत्स्य प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल ने 12, साकिब हुसैन ने 6, डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट और चंद्रशेखर ओली ने 4-4 रन बनाए। डॉ. राहुल जोशी ने 3 रन बनाए। कप्तान डीएम नवनीत पांडे महज 2 रन बना सके और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। पत्रकार एकादश की ओर से चंद्रबल्लभ ओली ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। कप्तान गिरीश बिष्ट ने 3 विकेट लिए। जवाब में पत्रकार एकादश ने जीत का 87 रन लक्ष्य 13वें ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। विनोद महरा ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। राहुल महर ने 17, नवीन भट्ट ने 5 और गणेश पांडेय ने 3 रन बनाए। पंकज पाठक ने नाबाद 18 रन बनाए। चंद्रबल्लभ ओली को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, विनोद सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और डॉ. राहुल जोशी को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक बने। डीएम नवनीत पांडे ने तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया पत्रकार 11 से लक्ष्मण बिष्ट ,राहुल महर, कमल बूंगला, नवीन ने शानदार प्रदर्शन किया।  अंपायरिंग दिग्गज क्रिकेटर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोहरा और क्रिकेट प्रशिक्षक प्रकाश मेहता ने की। जबकि आंखों देखा हाल दिनेश भट्ट ने सुनाया।

जरूरी खबरें