Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव में भारत में पहली ‘पैरामोटर क्रॉस कंट्री’ का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 18, 2026

चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव में भारत में पहली ‘पैरामोटर क्रॉस कंट्री’ का आयोजन

चम्पावत जिले की शांत वादियों ने आज बुधवार को साहस, संकल्प और रोमांच का अद्भुत संगम देखा। मुख्यमंत्री के जनपद चम्पावत मे सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत ‘पैरामोटर क्रॉस कंट्री चम्पावत 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसने भारतीय साहसिक पर्यटन के इतिहास में एक नई इबारत लिख दी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी पाटी संजय कुमार भट्ट ने बताया जनपद में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभिनव पहल के तहत भारत में पहली बार चम्पावत में 120 किलोमीटर लंबी ‘पैरामोटर क्रॉस कंट्री’ उड़ान का आगाज हुआ। 07 जांबाज़ पायलटों ने एक साथ उड़ान भरते हुए दुर्गम पर्वतीय भूभाग के ऊपर से रोमांचक हवाई यात्रा उचौलिगोठ से डांडा, रीठा, लोहाघाट होते हुए चौथे दिन टनकपुर पहुंचेगी।

कहा यह आयोजन केवल एक साहसिक खेल नहीं, बल्कि जनपद में वर्ष भर पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हुए शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान देने तथा पर्वतीय जनपदों में आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। नोडल अधिकारी भट्ट ने बताया पैरामोटरिंग और हाट एयर बलून एक्टिविटी के माध्यम से स्थानीय युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए प्रोत्साहित करना है।

जरूरी खबरें