Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

बनबसा:नेपाल सीमा में नोएडा का वांछित धोखाधड़ी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा*

खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी

रिपोर्ट:हरखेड़ा से हटा मलबा लोहाघाट–पंचेश्वर मार्ग यातायात के लिए चालू

लोहाघाट:गुड़मागल में ओलावृष्टि ने किसानों की तोड़ी कमर टमाटर की फसल हुई तबाह।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, May 1, 2026

खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देशउत्तराखंड शासन ने खेल विभाग में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों की सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार, जनपदों में तैनात कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निरंतरता प्रदान किए जाने तथा उनके कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने इस विषय में पूर्व में जारी आदेशों और संशोधनों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति एवं सेवाओं का विस्तार नियमानुसार किया जाएगा।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि खेल विभाग के अंतर्गत वर्तमान में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों, जिनकी सेवा अवधि पूर्ण हो चुकी है, उनके मामलों में भी शासनादेश दिनांक 11 जुलाई 2024 के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसके तहत योग्य प्रशिक्षकों को निरंतरता प्रदान करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।इस निर्णय से प्रदेश में खेल गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है और खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा।

(चंपावत में खेल विभाग ने मांगे आवेदन। )

खेल विभाग चंपावत ने विभिन्न खेलों के कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों के चयन प्रक्रिया शुरू की है। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के मुताबिक 11 मई तक आवेदन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया लोहाघाट में बैडमिंटन व टेबल टेनिस खेलों में प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी तथा चंपावत में जिला योजना से मुएथाई व बास्केटबॉल के प्रशिक्षक रखे जाएंगे। चयनित खेल प्रशिक्षकों को को 650 रुपया प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा।

जरूरी खबरें