Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :महिला स्पोर्ट्स कॉलेज छमनिया में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ। बालिका खिलाड़ियों को सुनहरा अवसर।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 21, 2026

लोहाघाट महिला स्पोर्ट्स कॉलेज छमनिया में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ। बालिका खिलाड़ियों को सुनहरा अवसर।

आवेदन की अंतिम तिथि 10 में 2026।

धामी सरकार के द्वारा प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों को शानदार तोहफा देते हुए लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू किया गया है निर्माण कार्य तेजी से जारी है। शासन ने इसी सत्र से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज छमनिया लोहाघाट में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें कक्षा 6 से प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें एथलेटिक्स बैडमिंटन व बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई 2026 रखी गई है। जहां बालिका खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाए व बेहतर कोच उपलब्ध कराए जाएंगे कक्षाएं फिलहाल लोहाघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित की जाएगी। प्रवेश लेने के लिए बालिका खिलाड़ी की आयु 11 वर्ष से 13 वर्ष तथा उत्तराखंड का मूल व स्थाई निवासी होना अनिवार्य है चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा ,खेल कौशल व खेल प्रवीणता की जांच की जाएगी। इसके बाद चयन के आधार पर प्रवेश किया जाएगा।

बाकी जानकारी के लिए खेल विभाग चंपावत व खेलो इंडिया के कोच मोहन सिंह राणा से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून तथा श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के लिए भी चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जरूरी खबरें