Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने फुटबॉल खिलाड़ियों को नशा मुक्ति का दिया संदेश।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 17, 2025

.ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने फुटबॉल खिलाड़ियों को नशा मुक्ति का दिया संदेश। लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के टाण खेल मैदान में चल रही जय मां कड़ाई फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन 2 के दूसरे दिन की फुटबॉल प्रतियोगिता मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व फुटबॉलर व ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र ढेक व विशिष्ट अतिथि कमांडो मनोज करायत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त किया और खेल को एक खिलाड़ी की तरह सद्भावना से खेलने को कहा। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने मैदान में उपस्थित सभी लोगों व खिलाड़ियों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सभी युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की तथा प्रतियोगिता के आयोजकों को हर संभव मदद का भरोसा दिया साथ ही युवा आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। कहा खेल ऐसा सशक्त माध्यम है जो युवाओं को नशे से दूर रखता है और शरीर से मजबूत बनाता है। आयोजक मंडल के सागर ढेक ने बताया प्रतियोगिता में आज महरा 11 व ढेक 11 बी के बीच मुकाबला हुआ जिसमें महरा 11 ने शानदार जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए बड़ी तादात में दर्शक खेल मैदान में पहुंचे हुए थे।

जरूरी खबरें