Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : लोहाघाट:स्व0गलिप सिंह मेहता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन बनी चाक मेहता।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 12, 2026

.स्व0गलिप सिंह मेहता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन बनी चाक मेहता।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगडू में चल रही स्व0 गलीप सिंह मेहता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज सोमवार को खेला गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 21 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चाक मेहता और खकोड़ा 11के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ एडवोकेट प्रिंस फर्त्याल व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा किया गया। सभी अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं के प्रयासों की सराहना की और इसे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए बड़ा कदम बताया तथा सभी युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने की अपील की। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में चाक मेहता की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 108 रन का लक्ष्य रखा ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी खकोड़ा (11) 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द मैच आशीष राय तथा मैन ऑफ द सीरीज आयुष गिरी चुने गए।

इस दौरान दर्शकों ने रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता के आयोजक युवा रवि मेहता ,नीरज अधिकारी, संदीप मेहता ,संजय मेहता, राकेश अधिकारी ,अंकुश मेहता ,हिमांशु मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी सहयोगियों , क्षेत्रीय जनता को तथा प्रतियोगिता के सफल बनाने के लिए सभी टीमों के खिलाड़ियों को भी उनके द्वारा धन्यवाद दिया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य दरबान सिंह मेहता ,ग्राम प्रधान गणेश मेहता ,ग्राम प्रधान धन सिंह बोरा ,कल्याण सिंह मेहता ,क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद सिंह मेहता ,अर्जुन सिंह मेहता ,हयात सिंह अधिकारी ,जगत सिंह मेहता आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें