Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 22, 2026

पूर्व विधायक फर्त्याल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

लोहाघाट ब्लॉक के गंगनौला छेत्र में बोहरा प्रीमियर लीग के रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए पहुंचे। पूर्व विधायक ने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया । प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चम्पावत पुलिस लाइन की टीम ने कोयाटी खालसा को हराकर जीत दर्ज की ।

इस दौरान खेल प्रेमी व समस्त छेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र ढेक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा। गांवो में इस प्रकार के खेल आयोजन से नए खिलाड़ी उभर कर सामने आते है तथा युवा नशे से दूर रहते है । पूर्व विधायक ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए समस्त आयोजन समिति को बधाई व शुभकामनाएं ।

इस दौरान ग्राम प्रधान गंगनौला मोहन राम, ग्राम प्रधान कोयाटी प्रेम सिंह, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्र ,खतेड़ा ग्राम पंचायत प्रतिनिधि- जगदीश डांगी ,पूर्व छेत्र पंचायत सुरेश बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता शिवराज बोहरा सहित कई लोग मौजूद रहे ।

जरूरी खबरें