Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:26 जुलाई से होगा 'जय माँ झुमाधुरी फुटबॉल कप सीजन-6' का आगाज़।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 24, 2026

26 जुलाई से होगा 'जय माँ झुमाधुरी फुटबॉल कप सीजन-6' का आगाज़।

जीआईसी खेल मैदान में खेले जाएंगे फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच

लोहाघाट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से "जय माँ झुमाधुरी फुटबॉल कप सीजन 6" का आयोजन 26 जुलाई से जीआईसी खेल मैदान लोहाघाट में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन फुटबॉल कमेटी राईकोट कुवर के द्वारा किया जा रहा है।आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष भी क्षेत्र की कई मजबूत टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता आयोजित करना ही नहीं, बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, स्वास्थ्य और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना भी है।इस अवसर पर समिति ने समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए "नशा नहीं, खेल चुनो" अभियान चलाने का निर्णय लिया है। समिति का कहना है कि आज के समय में युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाकर खेलों की ओर प्रेरित करना समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। खेल युवाओं को स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करते हैं।आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा इस सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग दें। तथा क्षेत्र के समस्त खेल प्रेमियों से जीआईसी खेल मैदान में आकर प्रतियोगिता के आयोजकों तथा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

जरूरी खबरें