Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीमांत मांटेसरी स्कूल का जलवा राज्य स्तरीय पिट्ठू प्रतियोगिता मे प्रदेश में पाया दूसरा स्थान

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 23, 2026

सीमांत मांटेसरी स्कूल का जलवा राज्य स्तरीय पिट्ठू प्रतियोगिता मे प्रदेश में पाया दूसरा स्थान।

लोहाघाट की सबसे पुरानी शिक्षण संस्थानों में से एक सीमांत मांटेसरी विद्यालय के नौनिहालों ने देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप खेल महाकुंभ की अंडर 14 राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर चंपावत जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया है।लक्ष्य गोर्खा के नेतृत्व में टीम प्रदेश में उपविजेता रही । पौड़ी पहले स्थान पर रही। विद्यालय के खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर आज सोमवार को विद्यालय प्रबंधक श्रीमती प्रेमां जोशी के नेतृत्व में विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर टीम का सम्मान किया गया कहा विद्यालय के इन होनहार खिलाड़ियों ने विद्यालय के साथ-साथ चंपावत जिले का नाम रोशन किया है।

टीम मे लक्ष्य गोरखा, ललित जोशी ,देवेंद्र राय, आदर्श कुमार, मानस सार्की व दक्ष गोरखा शामिल रहे। सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबन्धक प्रेमा जोशी,प्रधानाचार्य चंद्रकांत जोशी,रेनू देवी,होशियार सिंह ढेक,विमल कुमार, दिव्या जोशी,इंदु उप्रैती, हेमा देवी,कमला जोशी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

जरूरी खबरें