Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ज्ञानदीप और विवेकानंद विद्या मंदिर के बीच होगा अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 29, 2025

ज्ञानदीप और विवेकानंद विद्या मंदिर के बीच होगा अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबलालोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में चल रहे स्वामी विवेकानंद विद्यालय स्तरीय अंडर -14 फुटबॉल प्रतियोगिता के आज 29 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेले गए। मैच के प्रथम मुकाबले में विवेकानंद विद्यामंदिर ने ऑकलैंड पब्लिक स्कूल को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।विवेकानंद की और से सचिन ने विजय गोल किया ।प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल और होली विजडम एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर पाईं और मुकाबला पेनाल्टी शूट आऊट तक पहुंच गया। पेनाल्टी शूट में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने 3-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। आज के प्रथम मैच के मुख्य अतिथि ऑकलैंड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल जोशी रहे। वहीं दूसरे मैच के मुख्य अतिथि सेवानिवृत सैनिक भूपाल सिंह पाटनी रहे।निर्णायको की भूमिका में यश करायत, नैतिक करायत ,राहुल बिष्ट आयुष प्रथोली, करन कुंवर आदि रहे।आयोजन की समिति की ओर से कोच नितिन ढेक, विमल मेहता, दीपक महर, व शिक्षक बृजेश ढेक मौजूद रहे।कल दिनांक 30 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे से ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल और विवेकानंद विद्यामंदिर के बीच फाइनल मुकाबला रा०इ०का०लोहाघाट के खेल मैदान में खेला जाएगा।

जरूरी खबरें