Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

चंपावत:मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ नर्सिंग मे जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यश करायत का शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय फुटबॉल टीम में हुआ चयन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 29, 2025

यश करायत का शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय फुटबॉल टीम में हुआ चयन।

फुटबॉल प्रेमियों ने जताई खुशी दी शुभकामनाएं। लोहाघाट के उभरते फुटबॉलर यश करायत का चयन नॉर्थ जोन विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय टीम में हुआ है। टीम जालंधर में होने जा रही नॉर्थ जोन फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। यश करायत के चयन होने पर क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों व फुटबॉल प्रेमियों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ी दीपक महर ,जितेंद्र शाह ,मनीष ढेक ,राजेंद्र बोहरा ,गोविंद बोहरा , मुकेश शाह,बृजेश महरा ,रोहित मेहता ,धीरज मेहता, जीवन गहतोड़ी ,विनोद गोरखा, प्रदीप देव, सभासद सुरेश फर्त्याल आदि ने यश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है कहा यश के चयन से क्षेत्र के अन्य फुटबालरो को भी प्रेरणा मिलेगी तथा नए फुटबॉलर उभर कर सामने आएंगे। यश को फुटबॉल की ट्रेनिंग उनके मामा मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी दीपक महर के द्वारा दी गई है। दीपक महर ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है यस फुटबॉल के क्षेत्र में काफी आगे जाएगा और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। यश का छोटा भाई नैतिक करायत भी फुटबॉल का शानदार खिलाड़ी है।

जरूरी खबरें