Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट का उभरता फुटबॉल सितारा नैतिक करायत एसजीएफआई नेशनल्स अंडर-14 में उत्तराखंड टीम का करेगा प्रतिनिधित्व।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 27, 2025

लोहाघाट का उभरता फुटबॉल सितारा नैतिक करायत एसजीएफआई नेशनल्स अंडर-14 में उत्तराखंड टीम का करेगा प्रतिनिधित्व।

खेल प्रेमियों ने नैतिक व कोच नितेश ढेक को दी बधाई।चंपावत जिले के लोहाघाट जैसे छोटे नगर से सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए कक्षा 9 के प्रतिभाशाली छात्र नैतिक करायत का चयन प्रतिष्ठित एसजीएफआई नेशनल्स अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। नैतिक इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी।नैतिक करायत ने अपनी मेहनत, अनुशासन और फुटबॉल के प्रति गहरी लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके कोच नीतेश ढेक ने बताया कि नैतिक शुरू से ही खेल के प्रति समर्पित रहे हैं और फुटबॉल में उनकी पकड़ लगातार मजबूत होती गई है। उनका खेल कौशल, त्वरित निर्णय क्षमता और फिटनेस उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है। कोच ने उम्मीद जताई कि नैतिक नेशनल्स में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और उनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए होगा। नैतिक ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने कोच नितेश ढेक व पिता सुरेश करायत व माता सीमा करायत को दिया है।नैतिक केवल राज्य स्तर पर ही नहीं रुकना चाहते उनका सपना है कि एक दिन भारत की फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करें और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करें। वे यह भी चाहते हैं कि वह भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करें। उनकी यह महत्वाकांक्षा, मेहनत और दृढ़ संकल्प उन्हें भविष्य में बड़े अवसरों तक ले जा सकती है।नैतिक का चयन पूरे लोहाघाट और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। नैतिक के चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर ओली व खेल प्रेमी जीवन गहतोड़ी, जितेंद्र शाह, गोविंद बोहरा, मुकेश शाह ,दीपक महरा ,मनीष ढेक, बृजेश महरा ,प्रहलाद सिंह मेहता, छतर सिंह ढेक,कैलाश खर्कवाल, बृजेश ढेक, बल्लू माहरा नवीन कनौजिया,नाजिश, भुप्पी माहरा, अजय ढेक व शिक्षकों ने नैतिक व कोच नितेश को नेशनल्स के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं। नैतिक का सीमित संसाधनों के बावजूद छोटे से शहर निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुँचना अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

जरूरी खबरें