Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

: लोहाघाट:ढेक (11) को हराकर बाणासुर पहुंची स्वामी विवेकानंद फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से हुआ फैसला/बाणासुर और बीबीसी के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 25, 2024
ढेक (11) को हराकर बाणासुर पहुंची स्वामी विवेकानंद फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से हुआ फैसला जीआईसी खेल मैदान में चल रही स्वामी विवेकानंद ओपन 8A साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरा सेमी फ़ाइनल मुकाबला ढेक(11) और बाणासुर राजपूत के मध्य खेला गया। मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविन्द वर्मा के द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा नशे से दूर रखने के लिए प्रतियोगिता के आयोजक फुटबॉल कोच नितिन ढेक की सराहना की गई मुकाबले के पहले हाफ मे दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। और पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ दूसरे हाफ की शुरुआत मे दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पर अंतिम क्षणों मे दोनों ही टीमों ने एक एक गोल कर दिया। और दूसरे हाफ के अंत तक स्कोर 2-2 रहा।   और मैच पैनल्टी सूट आउट तक पहुंच गया पैनल्टी सूट में बाणासुर राजपूत के गोलकीपर द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया तथा ढेक( 11 )के खिलाडी पैनल्टी में एक भी गोल नही कर सके और पैनल्टी सूट आउट में बाणासुर ने मुकाबला 2-0 से जीत कर फाइनल मे प्रवेश किया। प्रतियोगिता के आयोजक फुटबॉल कोच नितिन ढेक ने बताया फाइनल मुकाबला गुरुवार को बाणासुर तथा बीबीसी के मध्य खेला जायेगा। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका मोहित अधिकारी तथा लाइन्स मैंन की भूमिका मोहित बिष्ट तथा नानू करायत ने निभाई। वही मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक फील्ड में मौजूद रहे

जरूरी खबरें