Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ पिथौरागढ़ ने चंपावत को2/1से दी मात// 16 अक्टूबर को नेपाल व पिथौरागढ़ के बीच होगा रोमांचक मुकाबला //विजेता टीम को मिलेगी 50 हजार की इनामी राशि

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 14, 2024
लोहाघाट में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ पिथौरागढ़ ने चंपावत को दी मात 16 अक्टूबर को नेपाल व पिथौरागढ़ के बीच होगा रोमांचक मुकाबला विजेता टीम को मिलेगी 50 हजार की इनामी राशि   [caption id="attachment_32154" align="alignnone" width="300"]
लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में राज्य स्तरीय लोहाघाट कप का शुभारंभ हो गया है प्रतियोगिता में प्रदेश की सात टीमों के साथ-साथ नेपाल की टीम प्रतिभाग कर रही है सोमवार को लोहाघाट फुटबॉल फेडरेशन अध्यक्ष बृजेश मेहरा के दिशा निर्देश में मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड फुटबॉल फेडरेशन उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता व वरिष्ठ फुटबॉलर छतर सिंह ढेक व शिक्षक श्याम चौबे ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया सभी अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर[/caption] खेल भावना से खेलने को कहा अतिथियों ने कहा आज का युवा तेजी से नसे व मोबाइल का लती होते जा रहा है खेल के क्षेत्र में युवाओं का रुझान कम हुआ है उन्होंने कहा एक खिलाड़ी बनने के लिए अनुशासन का होना बेहद जरूरी है उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों के प्रयासों की सराहना की लोहाघाट फुटबॉल संघ अध्यक्ष बृजेश महरा व विमल मेहता ने बताया प्रतियोगिता में नेपाल के अलावा प्रदेश की टॉप सात टीमे प्रतिभाग कर रही हैं उन्होंने बताया विजेता टीम को 50 हजार तथा उपविजेता को 30 हजार की नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी   आज का मुकाबला पिथौरागढ़ (डीएससी) व चंपावत चैंपियंस के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबले में खेल शुरू होने के 3 मिनट में ही पिथौरागढ़ ने गोल कर अपनी बढ़त बनाई खेल के दूसरे हाथ में चंपावत में गोल कर मुकाबले को बराबरी में ला दिया वहीं मैच के अंतिम समय में पिथौरागढ़ में एक और गोल मारकर मैच को जीत लिया मैच को देखने बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे प्रतियोगिता के आयोजको ने समस्त क्षेत्र वासियों से प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तन मन धन से सहयोग से अपील की है प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे ने 51हजार रुपए की धनराशि दी है प्रतियोगिता में आज के निर्णायक सूरज जतली लायंसमेन अभ्युदय और नितिन ढेक रहे ऑफिशियल की जिम्मेदारी पूर्व तूफानी फुटबॉलर मुकेश साह ने निभाई मैच का आंखों देखा हाल डॉक्टर महेश ढेक व गिरीश कुवर ने सुनाया प्रतियोगिता में नवीन कनौजिया , भुप्पी महरा,विजय शर्मा, नितिन ढेक ,अजय ढेक,दीपक सूतेरी ,आदि के द्वारा सहयोग किया जा रहा है इस दौरान उत्तराखंड पुलिस टीम के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एसआई हीरालाल वर्मा भी मौजूद रहे वही प्रतियोगिता में 16 अक्टूबर को नेपाल व पिथौरागढ़ के बीच मुकाबला होगा कल के मैच मे लोहाघाट व टनकपुर के बीच टक्कर होगी

जरूरी खबरें