Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे लोहाघाट की टीम बनी विजेता।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 3, 2025

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे लोहाघाट की टीम बनी विजेता।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय चंपावत के तत्वावधान में, उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में जिला स्तरीय फुटबॉल (अंडर-17, बालक वर्ग) प्रतियोगिता का फाइनल मैच आयोजित किया गया।प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा रहीं, जिन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया तथा सभी खिलाड़ियों को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया ने बताया कि फाइनल मुकाबला लोहाघाट और बनबसा की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद लोहाघाट की टीम ने 4–3 से विजय प्राप्त की।निर्णायक मंडल में रोहन बिष्ट एवं सौरभ बोहरा शामिल रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी, रन बहादुर मल, लोहाघाट टीम कोच नितिन ढेक, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, हीरा, दीपक एवं राकेश का विशेष सहयोग रहा।

जरूरी खबरें