Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: देहरादून:38 वें नेशनल गेम्स में हार से हुई उत्तराखंड की शुरुआत बास्केट बाल में पंजाब से बुरी तरह हारा उत्तराखंड 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 28, 2025
38 वें नेशनल गेम्स में हार से हुई उत्तराखंड की शुरुआत बास्केट बाल में बुरी तरह हारा उत्तराखंड उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया नेशनल गेम के पहले ही दिन उत्तराखंड की शुरुआत हार से हुई है उत्तराखंड में आज से 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हो गई है आज पहले दिन हुए बास्केटबॉल मुक़ाबले में उत्तराखंड की महिला टीम को मायूसी हाथ लगी वहीं, दिल्ली, पंजाब और तमिलनाडु की टीमों ने जीत हासिल की है 38वें राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को बास्केटबॉल (पांच गुणा पांच )से देहरादून में खेल स्पर्धाओं की शुरुआत हो गई है महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पहले दिन खेले गए महिला और पुरुष मुकाबलों में पंजाब, दिल्ली और तमिलनाडु ने जीत से आगाज किया दिल्ली ने महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के मैच जीतकर बढ़त बनाई पुरुष वर्ग का पहला मैच मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच खेला गया. इसमें दिल्ली ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई. पहले राउंड में दिल्ली ने 22 और मध्यप्रदेश से 12 प्वाइंट हासिल किए. यह अंतर आखिरी राउंड तक बढ़ता चला गया. इस प्रकार दिल्ली ने 116-61 के अंतर से बड़ी जीत हासिल की. दिल्ली के लिए कप्तान विशेष भृगुवंशी और सनील ने सर्वाधिक 17-17 अंक अर्जित किए. मध्यप्रदेश की ओर से अनमोल शर्मा ने 15 और राकेश शर्मा ने 12 अंक प्राप्त किए. इस मैच में एस प्रकाश और राधाकृष्ण अंपायर रहे वहीं पुरुष वर्ग के दूसरा मैच में तमिलनाडु और सर्विसेज की टीम आमने सामने थीं. रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु ने 76-69 के अंतर से जीत हासिल की. तमिलनाडु ने पहले राउंड में 13-14 के अंतर से पिछड़ने के बाद शानदार वापिसी की. दूसरे राउंड में तमिलनाडु 21-16 की बढ़त बनाई. तीसरे राउंड में पिछड़ने के बाद चाथे राउंड में तमिलनाडु ने शानदार वापसी की. राष्ट्रीय खेलों में अपनी पहली जीत दर्ज की. अमर कनाडे और डेविड राजू ने अंपायर की भूमिका निभाई. इसके अलावा राष्ट्रीय खेलों में महिला वर्ग का पहला मुकाबला उत्तराखंड ने पंजाब के खिलाफ खेला इसमें उत्तराखंड ने करीब दोगुने के अंतर हार का सामना किया पंजाब ने कुल 96 अंक अर्जित किये. उत्तराखंड 54 अंक ही बना पाया. तीसरे राउंड को छोड़कर बाकी तीन राउंड में उत्तराखंड बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया. आखिरकार 96-54 के बड़े अंतर से हार गया. विधूषी पाठक और अजमेर सिंह अंपायर की भूमिका में रहे.महिला वर्ग के दूसरे मैच में दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 75-76 के मामूली अंतर से हराया. रोमांचक मुकाबले में दर्शकों की सांसे थमी रही. हालांकि, दिल्ली ने पहले राउंड में 14-22 की बढ़त बना दी थी, लेकिन छत्तीसगढ़ ने शानदार वापसी की. दूसरे राउंड में 27 अंक अर्जित किए. इस राउंड में दिल्ली केवल 11 प्वाइंट ही कमा पाया, लेकिन इसके बाद दिल्ली की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाए रखी. जिसके बाद मुकाबला जीत लिया. इस मैच में अरुंधती और दीपेंद्र अंपायर की भूमिका में रहे.

जरूरी खबरें