Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

: लोहाघाट:जनकांडे में 6 अगस्त से होगा सात दिवसीय देवी भागवत ज्ञान यज्ञ ग्रामीण जुटे तैयारी में

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 4, 2024
जनकांडे में 6 अगस्त से होगा सात दिवसीय देवी भागवत ज्ञान यज्ञ ग्रामीण जुटे तैयारी में लोहाघाट के जनकांडे मे मां भगवती मंदिर में 6 अगस्त को सात दिवसीय देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा जिसके लिए ग्रामीण तैयारी में जुटे हुए हैं रविवार को क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अशोक महरा ने बताया ग्रामीणों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है महरा ने बताया 6 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे से गांव के इष्ट देव मंदिर से जानकांडे के मां भगवती मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी प्रातः 9:00 बजे से 11:00 तक गणेश पूजन व नवग्रह पूजन किया जाएगा तथा अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रकाश पांडे द्वारा कथा सुनाई जाएगी तथा शाम 6:00 बजे से भजन कीर्तनों का आयोजन होगा महरा ने बताया 12 अगस्त को हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ देवी भागवत का समापन किया जाएगा उन्होंने कहा सभी ग्रामीण कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं वही समस्त ग्राम वासियों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर देवी भागवत कथा को सफल बनाने की अपील की है वही देवी भागवत को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है युवा व ग्रामीण तैयारी में जुटे पड़े हैं

जरूरी खबरें