Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

: प्रदेश में कामकाजी महिलाओं व छात्राओं के लिए बनाए जाएंगे 13 निर्भया हॉस्टल: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 27, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं हेतु कुल 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिये मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल प्रदेश में भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथोरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, एवं रूद्रप्रयाग में बनाये जायेंगे। इसके लिये लगभग 48 करोड की धनराशि की भी मंजूरी प्रदान की गई है।

जरूरी खबरें