Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

: लोहाघाट:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डाइट में 21 महिलाएं और बालिकाएं हुई सम्मानित।  

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 8, 2025
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डाइट में 21 महिलाएं और बालिकाएं हुई सम्मानित। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद की 10 उत्कृष्ट शिक्षिकाओं, 6 महिला एसएमसी अध्यक्ष और 4 बालिकाओं को उनके द्वारा शिक्षा जगत के लिए उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को महिलाओं और बालिकाओं हेतु एक प्रेरणाप्रद प्रयास बताया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट और डी ई ओ बेसिक मानसिंह द्वारा भी सम्मानित होने वाली महिलाओं को शुभकामनाये दी। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ कमल गहतोड़ी ने बताया कि इस अवसर पर तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांति देवी सार्की और शांभवी मुरारी, शिक्षिकाओं स्वाति टम्टा, ऋचा राय, प्रियंका जोशी, प्रेमा ठाकुर, दीपा पाण्डेय, प्रियंवदा चौहान, खिलावती गोस्वामी, दीपा टम्टा, रूचि पाठक, एसएमसी अध्यक्ष रेखा जोशी कलावती देवी, विमला देवी, कमला देवी और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं निशा रावत, सोनी बोहरा, सौम्या और प्रीति को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त डी एल एड तृतीय सेमेस्टर की समस्त छात्राओं और डाइट महिला स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा।अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के विवेक पंत द्वारा महिला दिवस पर आधारित प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अरुण तलनिया, शिवराज तड़ागी, मनोज भाकुनी, दीपक सोराडी, नवीन उपाध्याय, योगिता पंत, मंजू मेहता, एवं समस्त डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

जरूरी खबरें