Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: उधम सिंह नगर में 18 करोड़ की GST कर चोरी की 3500 पेज की एफआई आर लिखी 

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 20, 2024
उधम सिंह नगर में 18 करोड़ की GST कर चोरी की सबसे बड़ी 3500 पेज की एफआई आर लिखी उत्तराखंड में GST की ऐसी सबसे बड़ी कार्यवाही हुई जोकि चर्चा का विषय बन गयी है। उधम सिंह नगर में GST विभाग की ऐसी कार्यवाही जो सबसे लम्बी एफआईआर के रूप में सामने आई हैं। 58 दिन यानि लगभग 2 माह में लिखी जाने वाली सबसे बड़ी एफआईआर 3500 पेज की लिखी गयी है, जिसे लिखने में 7 अधिकारीयों की कड़ी मेहनत लगी है। GST विभाग ने 100 करोड़ से ज्यादा कारोबार में 18 करोड़ की GST चोरी करने का मामला पकड़ा था । जिसके बाद से कर चोरी करने वाले लोगो में हड़कंप मचा हुआ है उत्‍तराखंड में GST विभाग लगातार अपनी कार्यवाही करने में लगा हुआ है जिसको लेकर समय समय पर GST चोरी करने वालो पर कार्यवाही की जाती रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड राज्य की GST विभाग ने राज्य की सबसे बड़ी कार्यवाही की है जिसमें कर चोरी करने वाले की ग्रिफ्तारी तो की ही उसके साथ साथ GST विभाग ने एक मिशाल बनाई है। राज्य की सबसे बड़ी कार्यवाही के रूप में सामने आई 3500 पेज की एफआईआर जोकि 7 अधिकारीयों ने मिल कर लगभग 2 माह में पूरी की है। हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी कार्यवाही के बाद क्षेत्र में चर्चाओं से बाजार गर्म है। इस कार्यवाही के बाद अब GST अधिकारी फुले ना समा रहें हैं।मालूम हो विगत दिनों GST विभाग ने उधम सिंह नगर के जसपुर में 100 करोड़ से ज्‍यादा के कारोबार पर टैक्‍स चोरी करने वाले को दबोचने में सफलता हांसिल की थी। बीते साल मार्च में राज्य कर विभाग की विशेष टीम ने जसपुर के लकड़ी करोबारियों के 27 प्रतिष्ठानों, आवास, ट्रासपोटर्स, अधिवक्ताओं और चार्टड एकाउंटेंट के दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की थी। इसमें लगभग 100 करोड़ के टर्नओवर पर 18 करोड़ की जीएसटी की चोरी पकड़ी गई थी। मुख्‍य आरोपी शाहनवाज हुसैन अपने घर से फरार पाया गया था। शहनाबाज हुसैन के घर को मार्च में ही सील कर दिया गया था। तलाशी में घर में विभिन्न फर्मों के बिल, ई-वे बिल, बैंक पासबुक, चेक, एटीएम कार्ड, मोहरें, कांटा पर्चियां, मोबाइल फोनबुक आदि अभिलेख प्राप्त हुए तथा कुछ फर्मों के बोर्ड भी पाए गए। इसके अलावा अन्य जगहों से बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, हार्ड डिस्क्क, पैन डाईव, सीसीटीवी डाटा बरामद किया गया। इसके 7 महीने बाद जाकर टैक्‍स चोरी करने वाले शाहनवाज हुसैन को पकड़ लिया गया था। जिसको लेकर 58 दिन यानि लगभग 2 माह में लिखी जाने वाली सबसे बड़ी एफआईआर 3500 पेज की लिखी गयी है, जिसे लिखने में 7 अधिकारीयों की कड़ी मेहनत लगी है। वही राकेश वर्मा जीएसटी आयुक्त कुमाऊ ने बताया कि राज्य कर विभाग टैक्स देने वाले लोगों को एक और जहां प्रोत्साहित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कर चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। जीएसटी चोरी करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में उत्तराखंड की सबसे बड़ी कार्यवाही की है जहाँ 3500 पेज की लिखी गयी एफ आई आर को 58 दिन लगे हैं जिसमें 7 GST के बड़े अधिकारीयों की कड़ी मेहनत लगी है। उधम सिंह नगर में GST विभाग ने 100 करोड़ से ज्यादा कारोबार में 18 करोड़ की GST चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया था

जरूरी खबरें