Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

: लोहाघाट:महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ बलाई में 6 दिवसीय मां भगवती महोत्सव का हुआ शुभारंभ 

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 11, 2024
महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ बलाई में 6 दिवसीय मां भगवती महोत्सव का हुआ शुभारंभ लोहाघाट के बलाई गांव में शुक्रवार सुबह महिलाओं के द्वारा कुमाऊनी परिधानों में सज धज कर मां भगवती मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ 6 दिवसीय मां भगवती महोत्सव का शुभारंभ हो गया है महोत्सव का आयोजन युवक मंगल दल बलाई के अध्यक्ष पंकज सिंह बिष्ट के दिशा निर्देश पर किया जा रहा है पंकज सिंह बिष्ट ने बताया आज सुबह पूजा अर्चना के बाद भगवती मंदिर बलाई से शिवनाथ मंदिर से जल भरकर कलश यात्रा ब्यांधुरामंदिर की परिक्रमा के बाद गांव के समस्त मंदिरों से होते हुए वापस मां भगवती मंदिर पहुंची बिष्ट ने बताया 6 दिवसीय महोत्सव में बच्चों की खेलकूद, सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ कबड्डी ,वालीबाल, क्रॉस कंट्री का आयोजन किया जाएगा तथा बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी उन्होंने बताया महोत्सव के अंतिम दिन 17 अक्टूबर को मां भगवती की विशाल डोला रथ यात्रा भगवती मंदिर से ब्यांधुरा मंदिर तक निकाली जाएगी तथा बलाई खेल मैदान में विशाल मेंले का आयोजन होगा महोत्सव में प्रशांत ,मोहित ,योगेश, अतुल ,प्रियांशु ,राहुल, हरीश व समस्त ग्रामीण के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है

जरूरी खबरें