रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के रा0पॉलिटेक्निक में केमिकल की बोतल फटने से 7 छात्राओं सहित एक शिक्षिका गंभीर।
रा0पॉलिटेक्निक में केमिकल की बोतल फटने से 7 छात्राओं सहित एक शिक्षिका गंभीर।
मचा हरकंप लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार।
लोहाघाट के रा 0पॉलिटेक्निक में आज शनिवार को फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं अपनी शिक्षिका के साथ प्रेक्टिकल कर रही थी। तभी अचानक इस दौरान पास में ही रखी हुई ऐसीटल क्लोराइड केमिकल की बड़ी बोतल जमीन में गिर गई और फट गई। केमिकल की तीखी गंध से प्रेक्टिकल कर रही सात छात्राओं सहित शिक्षिका बेहोश हो गई। अचानक हुई इस घटना से रा0 पॉलिटेक्निक में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रा0 पॉलिटेक्निक के शिक्षकों के द्वारा सभी गंभीर रूप से बीमार छात्राओं व शिक्षिका को वाहन के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में सभी गंभीर रूप से बीमारो का उपचार चल रहा है। डाक्टर विराज राठी ने बताया एसीटल क्लोराइड के प्रभाव से सात छात्राओं के साथ-साथ एक शिक्षिका भी गंभीर रूप से बीमार हो गई है। उन्होंने बताया केमिकल के प्रभाव से उन्हें सांस लेने में दिक्कत व जलन, बेहोशी खांसी तथा आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। डॉ राठी ने बताया सभी का उपचार किया जा रहा है तथा ऑक्सीजन दी जा रही है। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया केमिकल के प्रभाव से शिक्षिका शैलजा , छात्रा गरिमा, निकिता, गुंजन ,काजल ,दिया, संजना, शिवानी बीमार पड़ी है जिनका उपचार किया जा रहा है। उपचार मे फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी, डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ,डॉक्टर रितु आदि के द्वारा उपचार किया गया कहा हालत खतरे से बाहर है। रा0 पॉलिटेक्निक के शिक्षक कमलेश कुमार आजाद ने बताया आज जब फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं प्रैक्टिकल कर रही थी तभी ऐसीटल क्लोराइड केमिकल की बोतल गिर कर फट गई। केमिकल के प्रभाव से फार्मेसी के आठ बच्चे व एक शिक्षिका बीमार हो गई।
जिन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया।इस दौरान पॉलिटेक्निक के शिक्षक मनीष भट्ट, डॉक्टर कमलेश आजाद ,अनिल रौतेला ,विवेक मौर्य ,डीके शर्मा , समाज सेवी सचिन जोशी आदि मौजूद रहे। फिलहाल घटना से हड़कंप मचा हुआ है। कई अन्य छात्राओं में भी हल्का प्रभाव देखने को नजर आ रहा है।