Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :पूर्णागिरि में बनेगा 902 मीटर लंबा रोपवे डीएम ने अधिकारियों संग करी महत्वपूर्ण बैठक

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 4, 2023
902 मीटर लंबे पूर्णागिरि रोपवे निर्माण को लेकर डीएम ने अधिकारियों के संग करी महत्वपूर्ण बैठक 2025 तक बनकर तैयार होगा रोपवे पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणान्तर्गत जिले में धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर रोपवे का निर्माण कार्य इसी मांह से प्रारम्भ हो रहा है*। रोपवे का निर्माण पीपीपी मोड में पूर्णागिरी रोपवे कस्ट्रक्शन कंपनी गुड़गाँव द्वारा किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 45 करोड़ रूपये है। कंपनी द्वारा कार्य जून 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। पूर्णागिरी रोपवे निर्माण के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को तहसील कार्यालय टनकपुर में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कंस्ट्रक्शन कम्पनी से आए प्रतिनिधि नौ सेना से सेवानिवृत्त कमांडर ई. आलोक शर्मा ने अवगत कराया कि रोपवे की कुल लम्बाई 902 मीटर है जो हनुमान चट्टी से कालीमंदिर तक बनेगी, जिस हेतु दो टावर में बनाए जाएंगे जिसमें 65 यात्री क्षमता के दो केबन, एक जाने व एक आने के लिए बनाए जाऐंगे। प्रतिदिन लगभग 800 यात्री यात्रा कर सकते हैं (आ जा सकते हैं)। बैठक में जिलाधिकारी ने कंपनी से आए इंजीनियर को आश्वस्त करते हुए कहा कि रोपवे निर्माण हेतु जो भी आवश्यकता प्रशासन से उन्हें है,इसमें पूर्ण मदद दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि रोपवे का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के साथ ही समय पर पूर्ण कराया जाय।इस दौरान कंपनी से आए प्रतिनिधि द्वारा विभिन्न सहयोग की मांग जिसमें कार्य के दौरान बिना किसी बाधा के 24 घंटे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने,ठुलीगाड़ से हनुमान मंदिर तक डबल लेन सड़क का निर्माण किए जाने तथा पार्किंग का निर्माण किए जाने की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने अवगत कराया कि पूर्णागिरि क्षेत्र में पेड़ों के गिरने से विद्युत व्यवस्था बाधित हो जारी है,जिसे सुचारू रखे जाने हेतु 22 किलोमीटर अंदर ग्राउंड केबल का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है,स्वीकृति प्राप्त होने पर कार्य प्रारंभ कर लिया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के संबंध में लोनिवि से आए सहायक अभियंता ने अवगत कराया कि ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक डबल लेन सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी आकाश जोशी,जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़ सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें