Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

सूचना

: लोहाघाट:पूर्व सभासद के घर में गिरा देवदार का विशाल पेड़ बाल बाल बचे लोग भवन को पहुंचा भारी नुकसान 

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 13, 2024
पूर्व सभासद के घर में गिरा देवदार का विशाल पेड़ बाल बाल बचे लोग भवन को पहुंचा भारी नुकसान लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शुक्रवार सुबह 8:00 बजे लोहाघाट नगर के ठाड़ाढुंगा में वार्ड की निवर्तमान सभासद मीना ढेक के भवन में देवदार का एक विशालकाय पेड़ गिर गया पेड़ गिरने से उनके भवन को भारी नुकसान पहुंचा है तथा भवन में रहने वाले लोग बाल बाल बच गए पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिस कारण विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई है निवर्तमान सभासद मीना ढेक ने बताया देवदार का पेड़ जड़ से उखड़ कर उनके भवन में गिर गया पेड़ गिरने से उनके भवन को काफी नुकसान हुआ है भवन में 15 से 20 लोग रहते थे उन्होंने बताया उनके भवन के साथ-साथ बगल के भवन को भी हानि पहुंची है उन्होंने प्रशासन से भवन को बचाने के लिए जल्द पेड़ के निस्तारण की मांग की है   वहीं सूचना पर फायर विभाग व बन कर्मी मौके पर पहुंचे हैं गनीमत रही जान माल का नुकसान नहीं हुआ है वही पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही अगल-बगल के लोग सहायता के लिए मौके पर पहुंचे लगातार हो रही बारिश से अब नुकसान की सूचनाए आने लगी है

जरूरी खबरें