Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग 6 दुकानें जलकर खाक फायर टीम की सूझबूझ से टला हादसा

Laxman Singh Bisht

Wed, May 13, 2026

टनकपुर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग 6 दुकानें जलकर खाक

फायर टीम इस सूझबूझ से टला भीषण हादसा आग पर पाया काबू।

व्यापारियों को भारी नुकसान मुआवजे की मांग।

चंपावत जिले के टनकपुर के क्षेत्र के पुरानी टंकी में मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और आग तेजी से फैलने लगी। आग लगने से क्षेत्र में भगदड़ मच गई पर फायर टीम टनकपुर ने सूझबूझ व कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया और कई दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया। 12 मई मंगलवार को देर रात लगभग 2:30 बजे फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर-01 पुरानी टंकी के पास स्थित दुकानों में भीषण आग लगी हुई है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में फायर टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचने पर दुकानों में लगी आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। फायर यूनिट द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पंपिंग कर होज पाइप की सहायता से आग बुझाने का कार्य प्रारम्भ किया गया।

आग की तीव्रता अधिक होने के कारण फायर टेंडर का पानी समाप्त होने पर वाहन को जल संस्थान टनकपुर से पुनः पानी भरने हेतु भेजा गया। इसके उपरांत मिनी हाई प्रेशर पंप एवं होज रील की सहायता से लगातार कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के उपरांत उपस्थित जनसमूह को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अग्निकांड में रुचि वर्मा पत्नी वरुण वर्मा कॉस्मेटिक दुकान, सतपाल सिंह पुत्र राजेश पाल कॉस्मेटिक दुकान, देवेंद्र पुत्र सीताराम चश्मा एवं बेल्ट दुकान, करन पुत्र देवेंद्र कुमार – बैग एवं पायदान दुकान, रामप्रकाश पुत्र मैखु लाल की कॉस्मेटिक दुकान,श्याम पुत्र मैखु लाल की कॉस्मेटिक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

जिसमें उन्हें भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित व्यापारियों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। फायर टीम मे फायर स्टेशन प्रभारी अमर सिंह अधिकारी, एलएफएम मनोज कुमार, संतोष जोशी, डीवीआर कृष्ण सिंह, श्याम सिंह, एफएम दलबीर सिंह, देवेंद्र अधिकारी, भावना पंत, नीलम रावत आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें