Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुड़ीयानी में अवैध रूप से काटी जा रही सड़क पर राजस्व विभाग की कार्यवाही

लोहाघाट के डेंसली विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू। लो वोल्टेज व कटौती से मिलेगी निजात।

लोहाघाट:बुजुर्ग चेतराम के समर्थन में आए कांग्रेस जिला अध्यक्ष साथ बैठे धरने में। 17 दिनों से चल रहा धरना है ।

चंपावत:सड़क सुरक्षा और जनसुरक्षा के लिए एआरटीओ टनकपुर की कार्रवाई

पाटी:बेहरहम मा बाप ने चार बेटियों को पालने से किया इंकार। चाइल्ड हेल्पलाइन मदद को आई आगे।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:कोली ढेक झील में नाव में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर नाव संचालकों के खिलाफ होगी कार्यवाही

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 14, 2023
  अधिशासी अभियंता राजकीय सिंचाई भुवन चंद्र पांडेय ने अवगत कराया कि वर्तमान में 15 जून से 15 अक्टूबर तक मानसून काल चल रहा है। साथ ही मौसम विभाग द्वारा समय समय पर भारी वर्षा का अलर्ट भी जारी किया जा रहा हैं। विगत दिनों से जनपद में भी लगातार वर्षा होने के कारण जिले के लोहाघाट स्थित लोहावती नदी का जलस्तर बढ़ने से लोहावती नदी पर बने कोलीढेक कृत्रिम जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलाशय के अनुमन्य जलस्तर को बनाए रखने हेतु डैम के गेटो को बरसात के दौरान कभी भी खोला अथवा बन्द करना पड़ सकता है। उक्त के दृष्टिगत अधिशासी अभियंता सिंचाई लोहाघाट ने वर्तमान में कोलिढेक जलाशय के समस्त नाव एवं जार्बिंग बाल चालकों को सूचित करते हुए मानसून काल में अलर्ट रहने के साथ ही उन्हें अपनी नाव एवं जार्बिंग बॉल को सुरक्षित स्थानो पर रखने के निर्देश दिए हैं* इसके अतिरिक्त उन्होंने उक्त सभी चालकों को यह भी सूचित किया है कि जलाशय क्षेत्र में काफी वृक्ष वर्तमान में सूख चूके हैं, एवं बारिश होने के कारण जलस्तर बढने से वृक्षों के गिरने की भी सम्भावना बनी हुई है, जिसमें नौका एवं जार्बिंग चालन के दौरान दुर्घटना घटित होने की सम्भावना बनी हुई है इस हेतु सभी नोकायान व जार्बिंग बॉल संचालकों को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि, बारिश व बारिश के अलर्ट के दौरान जलाशय में नौका एवं जार्बिग बॉल का चालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होंने उक्त आदेशों में किसी भी प्रकार की अवहेलना पर समस्त जिम्मेदारी नोकायान व जार्बिंग बॉल संचालकों की होगी एवं चालान की कार्यवाही कर लाईसेन्स भी निरस्त कर दिया जाएगा। जिस हेतु संचालकों का विभाग पर कोई भी दावा मान्य नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आदेश मानसून काल एवं उसके बाद भी वर्षाकाल के दौरान लागू रहेगा।* इसके साथ साथ जलाशय की सिल्ट सफाई हेतु भी मानसून काल में डैम की सुरक्षा हेतु भी जलाशय को खाली किया जाना आवश्यक है। जिस हेतु जन सामान्य एवं डैम की सुरक्षा के लिए डैम के गेटों को नियमानुसार खोला जाएगा। साथ ही इंजीनियर पांडेय ने यह भी अवगत कराया कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि नावों का उनकी क्षमता के अनुसार दो एवं चार सीटों का लाईसेन्स निर्गत किया गया है, किन्तु *नाव चालकों द्वारा मानकों की अवहेलना करते हुए अधिक पर्यटक बैठाए जा रहे हैं, ओवरलोडिंग से होने वाली किसी भी दुर्घटना हेतु समस्त जिम्मेदारी नाव चालकों की होगी। ओवरलोडिंग करने पर चालान की कार्यवाही भी की जाएगी। चालान करने के पश्चात भी नियमों के अनुसार नाव संचालन न करने पर लाईसेन्स रद्द कर दिया जाएगा।

जरूरी खबरें