Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

: लोहाघाट:देवदार बनी में हुए अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्यवाही अतिक्रमण करियों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य पर लगाई रोक 

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 5, 2024
देवदार बनी में हुए अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्यवाही अतिक्रमण करियों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य पर लगाई रोक लोहाघाट नगर के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से ट्रेजरी जाने वाले पैदल मार्ग में कुछ लोगों के द्वारा देवदारबनी में अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा था मामले की जानकारी होने पर प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण पर कार्रवाई की है मंगलवार को लोहाघाट के राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया एसडीएम लोहाघाट के निर्देश पर देवदार बनी में अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर रहे दो अतिक्रमण कारियों को नोटिस दिए गए हैं तथा निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है तथा भविष्य में निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दी है वही रेंजर लोहाघाट दीप जोशी ने बताया अतिक्रमण की सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेज कर निरीक्षण किया गया तथा देवदार बनी में अतिक्रमण न करने की लोगो चेतावनी दी गई है मालूम हो इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में देवदार बनी में अतिक्रमण किया गया है तथा काफी देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया है इसके अलावा ट्रेजरी क्षेत्र में भी कई देवदार के पेड़ों के सर काट कर उन्हें सुखाया जा चुका है जिस कारण पर्यावरण प्रेमियों में काफी आक्रोश है पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है

जरूरी खबरें