Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : मांगों को लेकर देहरादून सीएम आवास का घेराव करने चंपावत से रवाना हुई आंगनबाड़ी कार्यकृतियाँ

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 13, 2026

मांगों को लेकर देहरादून सीएम आवास का घेराव करने चंपावत से रवाना हुई आंगनबाड़ी कार्यकृतियाँ

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता /सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के आवाहन पर अपनी मांगों को लेकर शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घिराव करेंगी प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्य कृतिया । आंदोलन को सफल बनाने के लिए चंपावत आंगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्य कृतिया शुक्रवार को देहरादून को रवाना हुई । जिला अध्यक्ष मीना बोरा ने कहा उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काफी समय परेशान है । अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार से मांग कर रही हैं। पर सरकार के द्वारा उनकी कोई भी सुध नहीं ली जा रही है। जिस कारण आज शनिवार को प्रदेश भर से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास का घिराव करेंगी। कहा उन लोगों की मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य सरकार द्वारा 140 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की जाए, और केंद्र सरकार को ₹150 प्रतिदिन का प्रस्ताव भेजा जाए,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना किसी अर्हता पूरी किए बिना सेवानिवृत होने पर 10 लाख रूपए देने का जीओ होने के बाद ही विभाग द्वारा ₹300 कटौती का प्रस्ताव पारित किया जाए,अन्यथा हमारे खाते से ₹300 की कटोती नहीं की जाए।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ा जाए। कहा सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकतियों की कोई सुध नहीं ली गई जिस कारण मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। कहां मांगे पूरी न होने तक उन लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।

जरूरी खबरें