Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नगर पंचायत पाटी निर्वाचन हेतु निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 8, 2026

नगर पंचायत पाटी निर्वाचन हेतु निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने नगर पंचायत पाटी के सामान्य निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों की तैनाती कर दी है। इस महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन हेतु उप जिलाधिकारी श्रीमती नीतू डांगर को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी (आरओ) नियुक्त किया गया है, जबकि सदस्य पद के निर्वाचन हेतु कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नारायण सिंह को निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) की भी नियुक्ति की गई है, जिसके अंतर्गत खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल को अध्यक्ष पद हेतु तथा उप शिक्षा अधिकारी पाटी संजय कुमार भट्ट को सदस्य पद के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नियुक्त अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध और शुचितापूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

जरूरी खबरें