Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बागेश्वर:महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी जग्गा गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 5, 2026

महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी जग्गा गिरफ्तार।

बागेश्वर में सोशल मीडिया पर एक महिला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और उसकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक प्रचार करने के मामले में बागेश्वर पुलिस ने आरोपी जगदीश गोस्वामी उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने प्रेस वार्ता कर बताया की 30 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर तथा 2 अगस्त 2026 को एक अन्य शिकायत के आधार पर थाना हाजा में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर रामनगर, बिजनौर, हरिद्वार, सहारनपुर व देहरादून समेत कई स्थानों पर तलाश की गई। आखिरकार 4 अगस्त 2026 की शाम थाना बैजनाथ क्षेत्र के पिंगलों बैंड के पास यात्री विश्राम गृह के सामने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश गोस्वामी उर्फ जग्गा गोस्वामी (34 वर्ष), निवासी माननीखेत, थाना व जनपद बागेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जरूरी खबरें