Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:एसओजी व बनबसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 1200 नशे के कैप्सूल सहित 02 तस्कर गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sun, May 24, 2026

एसओजी व बनबसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 1200 नशे के कैप्सूल सहित 02 तस्कर गिरफ्तार

एसपी चंपावत के निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ चम्पावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चंपावत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी चंपावत के निर्देश पर आज 24 मई को सीओ टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी एंव बनवसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नेपाल सीमा के बनवसा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान स्ट्रांग फॉर्म बनबसा के पास कामिल अंसारी पुत्र मोहम्मद अशरफ अंसारी निवासी इस्लामनगर खटीमा जनपद उधम सिंह नगर के पास 03 बॉक्स में 720 पायवोक्सी स्पास प्लस नशे के कैप्सूल 2- वसीम अंसारी उर्फ लल्ला पुत्र लल्लन अंसारी निवासी के पास दो बॉक्स में 480 पायवोक्सी स्पास प्लस नशे के कैप्सूल व एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस UK06AR 3854 सहित 05 बाक्स मे कुल 1200 कैप्सूल पायवोक्सी स्पास प्लस मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया ! पुछताछ अभियुक्तो ने बताया कि उक्त कैप्सूलो का प्रयोग नशे के लिये किया जाता है वह लोग ये कैप्सूल सना मेडिकल नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाए थे जिन्हें नेपाल बॉर्डर बनबसा में एक व्यक्ति को देना था। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बनवसा में धारा-8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया । पुलिस टीम मे सुरेंद्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा,उ0नि0 कमलेश भट्ट प्रभारी एस0ओ0जी0 ,उ0नि0 देवेंद्र सिंह बिष्ट,अ0उ0नि0 गणेश बिष्ट , हेड कांस्टेबल मतलूब खान , तपेन्द्र जोशी ,का0 उमेश राज , का0 नासिर हुसैन, का0 ललित चौधरी आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें