Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

: बनबसा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमा पर तैनात वीर जवानों संग मनाई दीपावली जवानों संग की आतिशबाजी

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 1, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमा पर तैनात वीर जवानों संग मनाई दीपावली जवानों संग की आतिशबाजी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत के बनबसा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए वीर सैनिकों,देश की सीमा रक्षा कर चुके पूर्व सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने एसएसबी के जवानों, सीआईएसएफ के जवानों,पूर्व सैनिकों, से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने एसएसबी के अधिकारियों,जवानों और उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आप सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहाँ परिवार होता है। सब मिलकर उत्सव मनाते हैं। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है। यदि पूरे देश के लोग दीपावली मना रहे हैं वह निश्चित तौर पर सुरक्षित हैं, तो हमारे जवानों की बदौलत हैं, जो 24 घंटे देश की सीमा पर तैनात हैं। इस महत्वपूर्ण पर्व पर अपने परिवार से दूर रहने के बावजूद आपके उत्साह में कोई कमी नहीं है। मुझे जवानों की बीच रहकर अपार खुशी हो रही है। आप सभी का उत्साह देखकर मेरे अंदर भी नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के बलिदानी सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार की दीपावली बहुत विशेष है, क्योंकि 500 वर्षों से हम प्रतीक्षा कर रहे थे कि भगवान राम अपने घर में आए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के समय में हम बड़ी संख्या में विदेश से हथियार खरीदते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और आज 200 से भी अधिक सैन्य उपकरण हमारे ही देश में बनकर तैयार हो रहे हैं। जिसका इस्तेमाल भारत की सेना द्वारा किया जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ बैठकर भोजन किया तथा जवानों के साथ आतिशबाजी करते हुए उन्हें दीपावली के तोहफे दिए इस अवसर पर, जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे,एसएसबी के डीआईजी एके शर्मा,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति एसएसबी,सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान,पूर्व सैनिक आदि उपस्थिति थे।

जरूरी खबरें